Skip to main content

दशमांश निकालने की विधि

हे दोस्तो आज हम दशमांश निकालने की विधि जानेंगे और आप पढ़ रहे है दीपज्योतिष  ब्लॉग, और मैं हूं दीपज्योतिष एक ब्लॉगर , 
   दशमंश निकालने की विधि :- 
विषम राशि के लिए :– वही राशि रिफ्रेंस राशि  होगी
सम राशि के लिए :– उस राशि से नवम राशि रिफ्रेंस राशि  होगी
एक राशि के दश भाग कीजिए तो एक भाग ३° का है जिस ग्रह की डिग्री देखनी है वो देखिए किस भाग में है , रिफ्रेंस राशि से उस भाग तक की गिनती कर लीजिए वही दशमांश होगा
उदाहरण :–  इस चार्ट में लग्न मकर राशि में 6° 54’ का है चुकी सम राशि है इसलिए इसका रिफ्रेंस राशि होगी मकर से नवम राशि यानी कन्या राशि। 
   6° 54’ को हर 3° का एक भाग बनाने पर 6° के दो भाग होगे और 54’ तीसरे भाग में आएगा जिसे रिफ्रेंस राशि यानी कन्या राशि से तीसरी राशि वृश्चिक राशि होगी यही लग्न का दशमांश है।
     एक उदाहरण और देखते है चंद्र धनु राशि में है जो कि विषम राशि है इसलिए इसकी रिफ्रेंस राशि यही यानी धनु राशि होगी, चंद्र इस राशि में 24°40’ है तो 3 से भाग देने पर 8 भाग 24° तक होगे और 40’ नौवे भाग में आएगा। रिफ्रेंस राशि धनु से नौ गिनती करने पर सिंह राशि है तो चंद्र सिंह दशमां
 में है।

Comments

Popular posts from this blog

जन्म कुंडली को कैसे देखे How to read a birth chart?

ज्योतिष के अनुसार घटनाएं जानने के लिए जन्मसमय पर ग्रहों राशियों इत्यादि की स्थिति एक चार्ट के रूप में उतार ली जाती है जिसे जन्म कुंडली BIRTH CHART    कहते है। हिन्दुस्तान में यह तीन प्रकार से लिखा जाता है। आज हम एक एक करके  North Indian chart  इस चार्ट को ध्यान से देखिए यह डायमंड की तरह का चार्ट है जिसमे 12 डिब्बेनुमा खाने बने हुए हैं जिन्हे भाव कहते है। सबसे ऊपर जो चकोर डिब्बा है जिसमे 5 लिखा है यह पहला भाव होता है जिसे लग्न भी कहते है अंग्रेजी में यह As के द्वारा दिखाया जाता है अगर नहीं भी दिखाय जाए तो भी यही भाव लग्न होता है। North Indian chart में भाव फिक्स होते है लेकिन राशियां उन भावो में घूमती रहती है जिन्हे नंबर्स से दिखाया जाता है। इस चार्ट में लग्न में 5 नंबर लिखा है जिसका मतलब है यह सिंह लग्न की कुंडली है, इस तरह लग्न फिक्स हैं लेकिन उसमें लिखे नंबर्स नही, यहां 5 के स्थान पर 1 आता तो यह मेष लग्न की कुंडली होती। लग्न में राशि आने के बाद घड़ी की विपरीत दिशा में भाव नंबर और राशि नंबर बढ़ते जाते है जैसे ऊपर कुंडली में लग्न में 5 लिखा है उससे आगे घड...

ज्योतिष में तीसरा भाव

 ॐ गुरुवे नमः पहले भाव में जन्म मिला तो दूसरे भाव में हमे जीवन जीने का साधन मिला, तीसरे भाव में हमे निम्न कारक मिले खेलने के लिए छोटे भाई बहन हमारा ध्यान रखने के लिए नौकर शरीर के अंगों में हाथ, गला इत्यादि अपनी बात रखनी शुरू की, समझानी शुरू की यानी कम्युनिकेशन हमारी परफॉर्मेंस और प्रेजेंटेशन जो हमे सर्विस मिली वह भी यही भाव फ्री विल, साहस और पराक्रम भी यही भाव है। नैसर्गिक कुंडली में इसकी राशि मिथुन है जिसका स्वामी बुध है। कारक ग्रह मंगल है।   तो जीवन में सफलता पानी हो तो कर लो इस भाव को मजबूत। एक मंत्र है इस भाव का जिसे रखो हमेशा याद "करत करत अभ्यास ते जड़मत होत सुजान  रस्सी आवत जात ते सिल पर परत निशान" उर्दू में एक कहावत है जो कि इस भाव पर सबसे सही बैठती है " हिम्मत ए मर्द, मदद ए खुदा" अर्थात जो इंसान खुद हिम्मत करता है ईश्वर भी उसी की मदद करता है।  देखो यदि कोई खुद पर भरोसा रखने वाला तो समझो उसका तीसरा भाव अच्छा है। अगर किसी की कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है तो समझ लो तीसरा भाव अच्छा है। यदि करना है तीसरा भाव अच्छा तो कर लो खुद पर विश्वास , प्रयास। मंगल भाई , बुध...

केन्द्राधिपति दोष

केंद्रधिपति दोष :– सौम्य ग्रह अगर केंद्र के स्वामी हुए तो अपनी शुभता छोड़ देते है ( अशुभ फल दे जरूरी नहीं) , क्रूर ग्रह केंद्र के स्वामी होने पर अपनी अशुभता छोड़ देते है।  सौम्य ग्रह :– गुरु, शुक्र, शुक्ल पक्ष का चंद्र और सौम्य ग्रह के साथ स्थित बुध क्रूर ग्रह :– सूर्य, मंगल , शनि , कृष्ण पक्ष का चंद्र और क्रूर ग्रह के साथ स्थित बुध जब सौम्य ग्रह अपनी शुभता न दे तो वह दोष का निर्माण करता है,  केवल गुरु और बुध ऐसे ग्रह है जो एक ही समय में दो केंद्र भावो के स्वामी होगे इसलिए इन्हे केन्द्राधिपति दोष लगता है, ( मिथुन, कन्या, धनु, मीन लग्न में) नोट :– बुध अगर क्रूर ग्रह के साथ हुआ तब मेरे विचार में केन्द्राधिपति दोष में नहीं आएगा क्योंकि तब वह क्रूर होगा।